Credit Card क्या है? और Credit Card से जुड़ी जानकारी


Credit Card से जुड़ी हुई बहुत सारी चीजों के बारे में आज हम इस ब्लॉग में जानेंगे 
·       Credit Card  क्या होता है
·       किन लोगों को Credit Card दिया जाता है
·       Credit Card के लिए अप्लाई कैसे करते हैं?
·       Credit Card का use कैसे होता है
·       Credit Card के फायदे और नुकसान क्या होते है
इस ब्लॉग में हम जानेंगे 

v  Credit Card होता क्या है? 
Ø  जैसे कि ATM Card होता है, Debit Card होता है, तो इसी तरह से Credit Card भी एक कार्ड होता है, लेकिन दोनों में डिफरेंट यह होता है 
Ø  जो हमारा Debit Card होता है वह हमारे  बैंक अकाउंट से लिंक होता है जब की Credit Card किसी बैंक अकाउंट से लिंक नहीं होता है इसीलिए हम Debit Card से उतने पैसे खर्च कर सकते हैं जितने हमारे अकाउंट में होते हैं क्युकी ये हमारे अकाउंट से लिंक होता है 
Ø  Credit Card जब हमें बैंक जारी करता है तो इसमें एक लिमिट हमें देता है जो कि 25000 से लेकर 300000 तक कुछ भी हो सकती है और वह लिमिट हम 1 महीने में खर्च कर सकते हैं जैसे की मेरा SBI का Credit Card है इसकी जो लिमिट है 50000 लिमिट Credit Card है तो में एक महीने में 50000 तक खर्च कर सकता हूँ 

v  Credit Card किन लोगो को दिया जाता है? अगर आपके पास एक अच्छा इनकम सोर्स है यानि अच्छी सैलरी वाली आपकी कोई जॉब है या फिर आपका अच्छा बिजनेस चल रहा है और साथ ही सिविलियन स्कोर अच्छा है तो आपको easily Credit Card मिल जाता है 

v  Credit Card के लिए अप्लाई कैसे करें? इसमें 2 तरीके होते हैं आप ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं और आप ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं जिस बैंक का Credit Card लेना चाहते हैं उसकी वेबसाइट पर जा कर के डायरेक्ट ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं चाहे तो आप सीधे बैंक में जाकर के Credit Card के लिए ऑफलाइन फॉर्म fill कर सकते हैं उससे भी आप Credit Card के लिए अप्लाई कर सकते हैं जैसे ही आप Credit Card के लिए अप्लाई करते हैं तो 1 महीने में यह Credit Card आपके permanent एड्रेस पर भेज दिया जाता है उसके बाद आप Credit Card का यूज़ कर सकते है 

v  Credit Card का यूज़ कैसे होता है? जब बैंक आपको Credit Card जारी करता है तो उसकी एक लिमिट बैंक आपको पहले से ही फिक्स करके देता है जो के 25000 से लेकर 300000 के बीच में कुछ भी हो सकती है जो की टाइम के साथ साथ ही बढ़ती रहती है जब मेने Credit Card लिया था तब उसकी लिमिट थी 50000 जो कि बाद में बैंक ने बड़ा करके 60000 कर दी है, तो इसमें क्या होता है जीतनी लिमिट बैंक फिक्स कर देता है उतना ही आप इसको ऑनलाइन शॉपिंग में या किसी को पेमेंट करने में, या ATM मशीन से कॅश निकालने में आप यूज कर सकते हैं, आप अगर चाहे तो ATM से कॅश निकाल सकते हैं, लेकिन इसमें जो पेनल्टी है आपकी कॅश निकलने ke sath से ही लगना शुरू हो जाता है इसलिए कभी भी Credit Card से कॅश नहीं निकालना चाहिए आपको इससे हमेशा ऑनलाइन पेमेंट ही करना चाहिए या शॉपिंग वगैरा करनी चाहिए जैसे आप Debit Card का इस्तेमाल करते हैं हर उस जगह पर आप अपने Credit Card का भी इस्तेमाल कर सकते हैं 

Credit Card के फायदे और नुकसान क्या होते है

Ø  Credit Card के बहुत सारे फायदे होते हैं सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि अगर हमें इमरजेंसी में अमाउंट की जरूरत पड़ जाए और हम अपने फ्रेंड से ना मांग सके या फ्रेंड हमें ना दे तो उस सिचुएशन में आप अपने Credit Card से वह अमाउंट निकालकर यूज कर सकते हैं और बाद में 1 महीने के बाद आप उसका बिल पे कर सकते हैं 
Ø  दूसरा फायदा यह होता है कि जब आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं या पेमेंट वगेरा करते हैं तो इसमें आपको कुछ रिवॉर्ड पॉइंट भी मिलता है जिसे आप रिडीम कर सकते है और 
Ø  तीसरा फायदा यह होता की जब आप Credit Card से पेमेंट करते है तो काफी छूट भी मिलते है Credit Card से शॉपिंग करते हैं या फिर पेमेंट करते हैं तो उसमें हमें काफी छूट भी मिल जाती है 

v  Credit Card के नुकसान क्या होते हैं? 

Ø  जिस तरह से Credit Card के काफी सारे फायदे है उसी तरह Credit Card के काफी सारे नुकसान भी है 
Ø  सबसे बड़ा नुकसान तो इसका यह है कि अगर आप इसका बिल पे करने में चूक जाते हैं यानि due डेट है 2 तारीख और 2 तारीख में bill Pay नहीं करते हैं तो आपके ऊपर अच्छी कासी penalty लग जाती है 
Ø  दूसरा बड़ा नुक्सान यह हैकी अगर आप Credit Card से ATM Machine से cash निकालते है cash निकालने के दिन से ही penalty लगना शुरू हो जाती है जब तक की आप ने जो cash निकला हैवह Pay नहीं करते तब तक penalty लगता है 
Ø  तीसरा बड़ा नुकसान यह है की आप का Credit Card घूम हो जाता हैकोई person आपके Credit Card से इंटरनेशनल ट्रांसक्शन कर लेता है उसमें आपको OTP भी नहीं मिलता है बस Credit Card का नंबर डाल करके और Credit Card के पीछे जो एक नंबर होता है CVV नंबर उसको डाल करके कोई भी डायरेक्ट पेमेंट कर सकता है इसमें आपके पास कोई OTP भी नहीं आता है OTP सिर्फ नेशनल ट्रांजैक्शन में आता है इंटरनेशनल ट्रांसक्शन होते हैं उनमें OTP नहीं आता है तो इसलिए अगर यह घूम हो जाता है तो कोई भी आपके इस कार्ड का मिस यूज कर सकता है इसलिए आपको खोने के फौरन बाद ही इसको बंद करा देना चाहिए एक बड़ा नुकसान Credit Card यह है की इस से काफी फ़िज़ूल खर्चे होती है यानि की अगर आप किसी चीज़ को नहीं भी खरीदना चाहते है और अगर आपके पास Credit Card है तो आपके मन में आएगा की इस चीज़ को खरीद लेते हैं क्युकी बिल की तो कोई टेंशन लेता ही नहीं सोच लेते है की एक महीने के बाद Pay करना है तो इसलिए टेंशन नहीं होती इसलिए काफी फ़िज़ूल खर्चे होते है 

v  Credit Card का बिल कैसे आता है और उसको Pay कैसे करे? 
Ø  जब हम Credit Card से कही पर शॉपिंग करते है या पेमेंट करते है उसके कुछ दिन के बाद बिल जेनरेट होता है और बिल जनरेट होने के बाद भी हमें लगभग 15 से 20 दिन का टाइम मिलता है उस bill को पे करने के लिएजो कि कभी-कभी 1 महीने का भी होता है अपने Credit Card से कोई पैसा खर्च करते हैं तो उसके बाद लगभग 50 दिन के बाद हमें उसका पेमेंट करना होता है जब हम खर्च करते हैं तो उसके बाद बिल जेनेरेट होता है और कुछ दिन के बाद हमें Pay करना होता है बिल जो है वह हमारे नेटबैंकिंग में भी शो होता है और फिजिकल हमारे परमानेंट एड्रेस भेज दिया जाता है उसमें सारी डिटेल होती है कि आपने कितना पैसा खर्च किया है कहां-कहां पर खर्च किया है साथ ही अगर आप के ऊपर कोई पैनल्टी लगी होती है तो पेनल्टी की डिटेल भी उसमें होती है और उसमें ड्यू डेट भी होती है किस डेट तक आपको बिल का पेमेंट करना ही करना है पेमेंट करने में आपको दो ऑप्शन दिए जाते हैं या तो आप मिनिमम अमाउंट जो होता है वह Pay कर सकते हैं या फुल पेमेंट कर सकते हैं यहां पर मैं आपको यही सलाह दूंगा कि आपको हमेशा फुल पेमेंट करना चाहिए क्युकी आप मिनिमम अमाउंट Pay करते है तो बाकि अमाउंट पर पेनल्टी लगता हैजब भी आप बिल का भुगतान करें तो आपको पूरा बिल पे करना चाहिए 
Ø  अभी है कि बिल का भुगतान कैसे करते हैं या तो आप डायरेक्टली जाकर के इंटरनेट बैंकिंग से इसका पेमेंट कर सकते हैं या बहुत सारे एप्लीकेशन है जैसे phonePe एप्लीकेशन है वहां पर आप अपने Credit Card का नंबर डाल कर के बिल का Pay कर सकते हैं या आप बैंक में जाकर के भी आप Credit Card का बिल Pay कर सकते है 




Post a Comment

Previous Post Next Post